बांका: आजाद चौक पर टोटो की टक्कर से बाइक सवार हुआ जख्मी, अस्पताल में किया गया भर्ती
Banka, Banka | Jun 25, 2026 शहर के आजाद चौक पर गुरुवार की सुबह 11 बजे बजे टोटो की टक्कर से बाइक सवार जख्मी हो गया। जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार माराटिकर गांव निवासी उज्जवल कुमार का पुत्र शुभम कुमार बाइक से अमरपुर जा रहा था। आजाद चौक के पास एक टोटो ने बाइक में टक्कर मारते हुए भाग गया