विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ के मड़मो में हाथियों के झुंड ने एक दर्जन घरों को किया क्षतिग्रस्त, कई किसानों की फसलें रौंदी
विष्णुगढ़ के मड़मो में शुक्रवार की रात हाथियों के झुंड ने भारी उत्पात मचाया। झुंड ने करीब एक दर्जन से अधिक घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा कई किसानों की फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया। हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों की जान सांसत में रही। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद हाथियों को खदेड़ा।