कटनी नगर: कटनी: चाकूबाजी करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, इन्द्रानगर में जानलेवा हमले पर कुठला पुलिस की त्वरित कार्रवाई
कटनी जिले के इन्द्रानगर क्षेत्र में देर रात हुई चाकूबाजी की घटना में कुठला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महज चन्द घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने मामूली विवाद के बाद युवक पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है