दातागंज: उसावां पुलिस ने घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
मंगलवार शाम 4 बजे के लगभग उसावां पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शुभम सक्सेना ने घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म किया था। उसी मामले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हजारा मोड़ से अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है।