लोहरदगा: सेन्हा थाना क्षेत्र में ऑटो और बाइक की टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
सेन्हा थाना क्षेत्र के बूटी रोड में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें ऑटो और बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल भिजवाया।घायल के परिजनों को घटना की जानकारी रविवार शाम 7:30 बजे दे दी गई है, पुलिस जल्द ही घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश करेगी।