मुज़फ्फरनगर: धर्मांतरण कर नाबालिग को भगाने वाला आरोपी एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगते ही सीओ मंडी राजू साव के सामने गिड़गिड़ाया
नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर धर्मांतरण कराने के आरोप में नई मंडी पुलिस ने मोनू उर्फ शाहरुख को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने चेकिंग के दौरान फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया है। घायल आरोपी अस्पताल ले जाते समय सीओ मंडी राजू कुमार साव के सामने माफी मांगता नजर आया।