औरैया: जिलाधिकारी ने आमजन की शिकायत निस्तारण को लेकर सख्ती दिखाई, लेखपाल को गलत रिपोर्ट लगाने पर मिली प्रतिकूल प्रविष्टि
जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशन में आइजीआरएस में प्राप्त शिकायत के निस्तारण में लेखपाल द्वारा गलत रिपोर्ट तथा गलत तथ्य प्रस्तुत करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। सोमवार की दोपहर 1 बजे उपजिलाधिकारी बिधूना निखिल राजपूत ने बताया कि शिकायतकर्ता अनिल सविता पुत्र रामसनेही सविता निवासी प्रवाह भगत तहसील बिधूना द्वारा गाटा संख्या 110 सरकारी ऊसर भूमि पर अवैध कब