चकिया: फत्तेपुर पहाड़ी के पीछे जुए की फड़ पर पुलिस ने किया शिकंजा, ताश-पत्ते, नगदी व बाइक के साथ छह गिरफ्तार
चकिया पुलिस ने ग्राम फत्तेपुर स्थित पहाड़ी के पीछे चल रहे जुए के अड्डे पर छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार कर मौके से 21,070 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते, छह मोबाइल फोन तथा बाइक भी बरामद की हैं। रविवार शाम 06 बजे गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मौके से फरार अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।