लखीमपुर: आधारपुर गांव के हनुमान मंदिर के सामने गोला डिपो की सरकारी बस ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर हुई मौत
फरधान थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव में हनुमान मंदिर के सामने शनिवार की दोपहर बाद गोला डिपो की जनरथ बस की टक्कर से आधारपुर गांव निवासी करीब साठ वर्षीय कमलेश कुमार पुत्र शत्रोहन लाल की मौके पर मौत हो गई है l गोला डिपो की जनरथ बस का नंबर UP 32 MN 9853 है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर लगने के बाद बाइक बस के नीचे फस गई और काफी दूर तक बस बाइक को घसीटती रही।