कृत्यानंद नगर: सुदीन चौक टी ओ पी पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक कार से विदेशी शराब के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
मरंगा थाना क्षेत्र के सुदीन चौक टी ओ पी थाना पुलिस के द्वारा वाहन जांच के क्रम में एक चार चक्का वाहन से 44.730 लीटर विदेशी शराब के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मोहम्मद इम्तियाज खान, कन्हैया कुमार है दोनों बेगूसराय जिले का रहने वाला है जिसे न्यायिक हिरासत पूर्णिया भेज दिया गया है