पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर भागलपुर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ‘अभया ब्रिगेड’ का गठन किया है। यह टीम शहर के स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, ऑफिस और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर सक्रिय रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेगी।