मड़ियाहू: फेसबुक पर धमकी भरी पोस्ट वायरल, हत्या के आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
सोशल मीडिया पर धमकी भरी और आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने के मामले में बरसठी पुलिस ने हत्या के एक आरोपी के खिलाफ नया मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आपको बता दें कि पुलिस टीम क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में भ्रमण पर थी, तभी ग्रामीणों ने 'विकास-माफिया-लीडर' नामक फेसबुक आईडी से प्रसारित एक पोस्ट की जानकारी दी।