मेदिनीनगर (डालटनगंज): रेडमा: विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस की तेज़ी, कई गाड़ियां ज़ब्त कर जांच के लिए भेजीं
मेदिनीनगर के रेडमा निवासी चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले का मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी महाकाल घटना के बाद से फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार दोपहर 2 बजे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर जेसीबी मशीन लेकर पहुंची है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।