रायबरेली: मिल एरिया पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को शारदा नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा
Raebareli, Raebareli | Jun 13, 2026
13 जून शनिवार दोपहर 2 बजे मिल एरिया पुलिस ने एक नाबालिक किशोरी के दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया,जिसे न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया। जनपद अमेठी निवासी जो रायबरेली मे युवक रहता था, युवक के द्वारा एक नाबालिक किशोरी को अपने प्रेम जाल मे फंसा कर भगा ले गया था। गिरफ्तारी के बाद किशोरी के बयान के आधार पर धारा बढ़ोतरी की गई।