कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी 21 वर्षीय अरबाज पिछले चार दिनों से लापता हैं। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और बोल नहीं पाते। काफी तलाश के बाद भी सुराग नहीं मिला। पुलिस को सूचना दी गई है। जानकारी मिलने पर 8400777741, 8070257097 या 9377477377 पर संपर्क करें।