प्रखंड क्षेत्र के घोड़बहियार पंचायत अंतर्गत मटिहानी मनरेगा भवन परिसर में मंगलवार को 12 बजे दिन में प्रशासन गांव की ओर अभियान शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता मुखिया रामानंद पंडित ने किया। शिविर में मनरेगा, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पीएचईडी, जनवितरण, राजस्व, आईसीडीएस, जीविका, सहकारिता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि से संबंधित काउंटर लगाए गए थे।