भांडेर: आँसुली-सेमरी में ओलावृष्टि से फसल बर्बाद, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर ने खेतों में जाकर किया निरीक्षण
Bhander, Datia | Apr 6, 2026 भांडेर तहसील के ग्राम आँसुली, सेमरी सहित आसपास के कई गांवों में हाल ही में हुई अतिवृष्टि और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी गेहूं, चना सहित अन्य फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, वहीं कई स्थानों पर पूरी फसल नष्ट हो गई। अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और ग्रामीण क्षेत्रों में मायूसी है