शिवपुरी नगर: शिवपुरी में उमस भरी गर्मी के बीच झमाझम बारिश से परशुराम चौराहा के पास सड़क पर बना तालाब
शिवपुरी शहर में पिछले कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को आखिरकार बुधवार की सुबह राहत मिल ही गई। उमस भरी चिपचिपी गर्मी से बेहाल शहरवासियों के लिए सुबह साढ़े 11 बजे शुरू हुई झमाझम बारिश किसी राहत से कम नहीं थी, जो लगातार एक घंटे तक पूरे वेग के साथ जारी रही। इस मानसूनी बौछार ने मौसम को तो सुहाना कर दिया, लेकिन इसके साथ ही नपा के दावों की पोल भी खोल दी।