शहर के बस स्टैंड के पास स्थित गौशाला और गौ अस्पताल में मृत गायों को समय पर नहीं उठाए जाने से गंभीर हालात बन गए हैं। नगर पालिका की लापरवाही के चलते यहां मृत मवेशियों के पड़े रहने से बदबू फैल रही है और आसपास के लोगों के लिए बीमारी का खतरा बढ़ता जा रहा है।