मंझनपुर: लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होते ही सख्त हुआ जिला प्रशासन, मंझनपुर में हटाए गए पोस्टर, होल्डिंग और बैनर
लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख है आज घोषित हो गई है जिसे देखते हुए कौशांबी में भी आचार संहिता का पालन करवाने का काम शुरू कर दिया गया है।जिला मुख्यालय मंझनपुर में विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों द्वारा पोस्टर होल्डिंग और बैनर के माध्यम से किया जा रहे प्रचार प्रसार को हटाया गया है। चौराहों के साथ अन्य जगहों पर भी पोस्टर बैनर हटाए जा रहे हैंताकि उल्लंघन ना हो।