मंझनपुर: कौशाम्बी स्पोर्ट्स स्टेडियम में 27वीं अंतर्जनपदीय पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता में प्रयागराज विजेता
शुक्रवार को मैच वॉलीबॉल (महिला वर्ग) का फाइनल मुकाबला जनपद कौशाम्बी एवं जनपद प्रयागराज के मध्य खेला गया, जिसमें जनपद कौशाम्बी को पराजित कर जनपद प्रयागराज विजेता हुई। वॉलीबाल के (पुरूष वर्ग) का फाइनल मुकाबला जनपद फतेहपुर एवं जनपद प्रयागराज के बीच खेला गया जिसमें जनपद फतेहपुर को हराकर जनपद प्रयागराज विजेता हुई।