मंझनपुर: जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष ने CMO के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर लिखा पत्र, सीएमओ के निलंबन की मांग की
मंझनपुर स्थित सीएमओ दफ्तर से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा है। पत्र में CMO पर वित्तीय अनियमितता, निजी नर्सिंग होम से अवैध वसूली, एनएचएम योजना में घोटाला, आशा भर्ती नियम विरुद्ध कर धन उगाई करने जैसे प्रमुख बिंदुओं पर आरोप लगाया गया है।