हंडिया: CBSE रिजल्ट में सेंट थॉमस स्कूल का जलवा, IAS विश्राम यादव ने किया सम्मान
प्रयागराज में घोषित CBSE बोर्ड परिणाम में सेंट थॉमस स्कूल के छात्र ने जिले में दूसरा स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर शनिवार लगभग 12 बजे विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि IAS विश्राम यादव व ब्लॉक प्रमुख महेंद्र कुमार सिंह ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।