बेगमगंज के शासकीय विद्यालय उमरखोह में 42 वर्षों की लंबी सेवा के बाद शिक्षक लालजी शर्मा सेवानिवृत्त हुए। विदाई समारोह में उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में शिक्षा तकनीकी रूप से उन्नत हुई है, लेकिन संस्कारों में कमी आई है। “नौकरी से सेवानिवृत्त हुआ हूँ, सेवा से नहीं, समाज सेवा निरंतर जारी रहेगी,” उन्होंने भावुक शब्दों में कहा।