बैरगनियां: बैरगनिया नगर परिषद सभापति सिंधु गुप्ता के पुत्र बने एसडीएम, पुत्री बनीं एससी-एसटी वेलफेयर पदाधिकारी, क्षेत्र में खुशी
बैरगनिया नगर परिषद की सभापति सिंधु गुप्ता एवं समाजसेवी बृजमोहन गुप्ता के परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उनके पुत्र का चयन उप समाहर्ता तथा पुत्री का चयन एससी-एसटी वेलफेयर पदाधिकारी के पद पर होने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।