पीलीभीत: डीएम ने खुद थामी झाड़ू, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान
पीलीभीत। नगर पालिका परिषद के द्वारा चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने स्वयं झाड़ू उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया। तहसील दिवस के अवसर पर सदर तहसील परिसर में आयोजित अभियान में डीएम ने सफाई कर्मियों के साथ श्रमदान करते हुए परिसर की साफ-सफाई की। इसके अलावा गांधी स्टेडियम और विभिन्न मलिन बस्तियो में अभियान चला