ऊंचाहार: ऊँचाहार कोतवाली में समाधान दिवस का आयोजन, कुल 17 शिकायतों में से 3 का निस्तारण किया गया
ऊँचाहार कोतवाली में शनिवार की दोपहर, आयोजित समाधान दिवस सम्पन्न हुआ, इस दौरान कुल 17 शिकायती पत्र आये, जिसमें तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है।कार्यवाहक कोतवाल संजय कुमार शर्मा ने फरियादियों की समस्या सुनी।इस दौरान राजस्व निरीक्षक चन्द्र कुमार दीक्षित आदि रहे।