शाहजहांपुर: ददरौल विधानसभा के विधायक अरविंद कुमार सिंह ने आज डाक बंगला स्थित अपने कैंप कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल और सरकारी योजनाओं के लाभ से संबंधित प्रार्थना पत्र सौंपे।