हाथरस: जनगणना 2027 को सफलतापूर्वक कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने कार्यालय पर स्व गणना के संबंध में की प्रेस वार्ता
जनपद हाथरस के जिलाधिकारी कार्यालय पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जनगणना 2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से सेल्फ इनेगुरेसन स्व-गणना के संबंध में पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता करते हुए जानकारी दी। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने बताया कि 7 मई से जनगणना की शुरुआत की जाएगी। सभी लोग अपने मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन स्व-गणना कर सकते हैं।