सागर नगर: गोपालगंज में पेयजल लाइन फटने से दुकानों में पानी भर गया
शहर के गोपालगंज इलाके में टाटा कंपनी की पेयजल सप्लाई लाइन रविवार शाम 6:00 बजे अचानक से फूट गई। जिससे काफी मात्रा में पानी वह निकला जो दुकानों में भरने लगा। इस दौरान पानी रोकने के लिए दुकानदार काफी जद्दोजहद करते हुए नजर आए इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने नगर निगम को दी लेकिन तब तक पानी दुकानों में भर चुका था।