कानपुर: जलकल मुख्यालय में महापौर प्रमिला पांडे ने दिये सख्त निर्देश, मानसून से पहले हो जानी चाहिए कानपुर के सभी नालों की सफाई
जलकल मुख्यालय में महापौर ने सख्त निर्देश दिए कि मानसून में कहीं भी जलभराव की स्थिति नहीं होनी चाहिए।बैठक में जलकल जीएम आनंद त्रिपाठी ने दावा किया कि शहर के प्रमुख मार्गों में मौजूद 70 किमी. लंबाई में सीवर लाइन की सफाई सुपर शकर मशीन से कराई जाएगी। इसके लिए टेंडर भी कॉल किए गए हैं। जून माह के अंत और मानसून के पहले नाले सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।