पोहरी: पोहरी एसडीएम जेपी गुप्ता ने डबल लॉक खाद गोदाम का किया निरीक्षण,खाद का किया भौतिक सत्यापन
Pohri, Shivpuri | Jun 12, 2026 कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार बुधवार दोपहर 3 बजे पोहरी एसडीएम जेपी गुप्ता ने पोहरी शिवपुरी रोड स्थित डबल लॉक गोदाम का औचक निरीक्षण किया। जहा निरीक्षण के दौरान गोदाम प्रभारी देवेंद्र पराशर के साथ खाद के भंडारण का जायजा लिया। जहा इस दौरान 389 टन यूरिया, 220 टन एनपीके,300 टन पीएसटी खाध उपलब्ध मिला इसी के साथ अन्य खाद की उपलब्धता पर्याप्त मिली।