बांका: बरोथा गांव में 22 वर्षीय महिला छत से गिरकर जख्मी, मायागंज अस्पताल में रेफर
Banka, Banka | Apr 17, 2026 बरोथा गांव में एक 22 वर्षीय महिला छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला को शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां महिला का प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार बरोथा निवासी बुलबुल कुमारी अपने छत पर कपड़ा सुखाने के लिए गई थी इस दौरान वह छत से असंतुलित होकर नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई।