अजीतमल: कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच संपन्न हुई आरक्षी भर्ती परीक्षा, 2,496 में से 2,120 अभ्यर्थी शामिल, 376 रहे गैरहाजिर
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा सोमवार को क्षेत्र के तीन परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाए रखने के लिए अभ्यर्थियों को सघन तलाशी, आधार कार्ड सत्यापन और बायोमेट्रिक जांच के बाद ही केंद्रों में प्रवेश दिया गया। जनता मह