बिसौली: फिरोजपुर गांव में बेसहारा गोवंश से टकराई बाइक, किसान की मौत, बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल
Bisauli, Budaun | Jul 12, 2026 बिसौली कोतवाली क्षेत्र के सहसवान रोड पर ग्राम फिरोजपुर के पास शनिवार रात 9 बजे करीब एक दर्दनाक सड़क हादसे में गोवंश पशु से बाइक टकराने पर किसान की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, गांव भानुपुर निवासी बंटी मिश्रा अपने बड़े भाई दयाशंकर के साथ बाइक से बगरैन में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।