बूंदी: 1 मई से मनरेगा कार्य का समय प्रातः 6 से 1 बजे तक ग्रामीण विकास विभाग के आयुक्त ने जारी की आदेश
Bundi, Bundi | Apr 29, 2024 ग्रामीण विकास विभाग के तहत संचालित महात्मा गांधी नरेगा योजना का श्रमिक कार्य समय एक मई से प्रातः 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक (विश्राम काल रहित) रहेगा। यह निर्देश शासन सचिवालय जयपुर में महात्मा गांधी नरेगा योजना की आयुक्त शिवांगी स्वर्णकार ने आदेश जारी किए हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी दुर्गा शंकर मीणा ने बताया कि आदेश 15 जुलाई तक प्रभावित रहेंगे।