डेरापुर: डेरापुर CHC में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व साइबर सतर्कता का दिया संदेश
डेरापुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार दोपहर 2 बजे थाना डेरापुर की सशक्तीकरण टीम ने सीएचसी में महिलाओं व बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। महिला कांस्टेबल उषा यादव ने सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1098, 108, 102, 101 व 1930 की जानकारी दी। कार्यक्रम में मानव तस्करी, बाल शोषण, बाल श्रम, बाल विवाह रोकथाम