भदरौली–बाह मार्ग पर अरनोटा गुर्जा रामजस मोड़ के पास रविवार सुबह 9:30 बजे दो बाइकों की भिड़ंत में बड़ा हादसा टल गया। फतेहाबाद क्षेत्र के गांव डॉक्टरपुरा निवासी योगेंद्र (30) अपने भाई हरेंद्र की बारात के चढ़ाये के लिए करीब 20 लाख रुपये के आभूषण बैग में लेकर भदरौली जा रहे थे। इसी दौरान सामने से अचानक एक बाइक आने पर उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर टकरा गई।