बहराइच: मधवापुर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के मधवापुर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने शुक्रवार शाम को बताया की जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत हुई है। पुलिस जांच में जुट गई है।