चायल: तिलगोड़ी मिनी स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित, योग स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कुंजी: संदीप
कौशाम्बी। अंतरराष्ट्रीय 12वें योग दिवस के अवसर पर रविवार को नेवादा ब्लॉक के तिलगोड़ी स्थित मिनी स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा शामिल हुए।