टेढ़ागाछ में उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण, कालाबाजारी पर सख्त चेतावनी
किशनगंज के टेढ़ागाछ प्रखंड में जिला कृषि पदाधिकारी प्रभात कुमार ने लाइसेंसधारी उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण कर स्टॉक, बिक्री रजिस्टर और अभिलेखों की जांच की। उन्होंने किसानों को निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए कालाबाजारी, जमाखोरी या अधिक कीमत वसूलने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी आदिल अनवर उर्वरक निरीक्षक सुमंत कुमार उपस्थित रहे