सीतापुर: तेंदुआ में बंद कमरे में मिला महिला का शव, पति ने भांजे पर पत्नी से अवैध संबंध के चलते हत्या का आरोप लगाया
जनपद के मानपुर थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में संदिग्ध अवस्था के चलते सोमवार की रात में एक महिला का शव बंद कमरे में पड़ा हुआ मिला था। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीतापुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मामले में पति ने बड़ा खुलासा करते हुए अपने भांजे और पत्नी के बीच अवैध संबंधों में भांजे द्वारा पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया है।