शिवपुरी नगर: कठमई इलाके में कट लगते ही बेकाबू हुई कार, एनएच-46 पर कई बार पलटी; CCTV में कैद हुआ हादसा
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कठमई इलाके में शनिवार दोपहर 1 बजे को एनएच-46 पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दो से तीन बार गुलाटी खाते हुए पलट गई। हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, एक कार को दूसरी कार ने ओवरटेक करते समय कट मार दिया। अचानक कट लगने से चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका