जगदलपुर: विजय वार्ड से लापता युवती की तलाश के लिए बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के संयोजक ने सीएसपी को सौंपा ज्ञापन
विजय वार्ड निवासी एवं 28 जनवरी से गायब होने वाली 19 वर्षीय बेटी के गंभीर प्रकरण को लेकर शनिवार शाम 5 बजे बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक नवनीत चांद द्वारा परिजनों के साथ पुलिस अधिकारी सीएसपी से मुलाकात कर बच्ची को शीघ्र ढूंढने की निवेदन किया गया । इस विषय में बयान में नवनीत ने कहा कि यदि पुलिस शीघ्र ही नहीं ढूंढा गया तो आंदोलन किया जायेगा ।