खंडवा में पुलिस ने एक टवेरा गाड़ी से 3 क्विंटल 19 किलो मछली जब्त की है। मछली इंदिरा सागर बांध के बैकवॉटर क्षेत्र से चोरी कर खंडवा लाई जा रही थी। मामले में पुलिस ने टवेरा चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। कार्रवाई मत्स्य विभाग की सूचना पर की गई। जानकारी सोमवार सुबह 8 बजे की है।