जबलपुर: गैस किल्लत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय के सामने सिलेंडर अर्थी जलूस पर वाटर कैनन का प्रयोग
जबलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में रानीताल भाजपा संभागीय कार्यालय के सामने एकजुट होकर बढ़ती गैस की कीमतों को देखते हुए एक विशाल आंदोलन करते हुए सिलेंडर का अर्थी जुलूस निकाल कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, इस विरोध प्रदर्शन में नगर कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।