गोरखपुर: जमीनी विवाद में पीड़ित और उसके परिवार वालों पर जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को चिलुआताल पुलिस ने किया गिरफ्तार
चिलुआताल पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के आरोप में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।बीते 14 जनवरी को पुरानी रंजिश व जमीनी विवाद को लेकर अभियुक्त द्वारा जान से मारने की नीयत से वादी व वादी के परिजन को मारा पीटा गया।प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने घटना में शामिल अभियुक्त सन्दीप भट्ट पुत्र चन्द्रशेखर भट्ट को गिरफ्तार किया है।