अकबरपुर: पुलिस अधीक्षक ने कस्बा रनिया स्थित वृद्धा आश्रम का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, द्वारा कस्बा रनिया स्थित वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आश्रम में रह रहे वृद्धजनों की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत आवश्यकताओं का जायजा लिया गया। इस दौरान महोदया द्वारा वृद्धा आश्रम में रह रहे सदस्यों से वार्ता कर कुशलक्षेम लिया गया।