गभाना: गभाना तहसील में अधिवक्ता और कातिब की हड़ताल समाप्त, शनिवार से रजिस्ट्री का कार्य शुरू होगा
गभाना तहसील से शुक्रवार को राहत भरी खबर सामने आई है। पिछले 28 दिनों से ई-पंजीकरण व्यवस्था यानी फ्रंट कार्यालय के विरोध में चल रही अधिवक्ताओं, कातिबों और स्टांप विक्रेताओं की कलमबंद हड़ताल अब समाप्त हो गई है। शुक्रवार को शाम पांच बजे तक अधिवक्ताओं के चेंबर खुलने के साथ ही तहसील परिसर में फिर से रौनक लौट आई।