एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सावन माह के द्वितीय सोमवार को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत कैलाश मंदिर का ड्रोन से सर्वे कर लिया गया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।
ड्रोन कैमरे की मदद से मंदिर परिसर के आसपास चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान किसी भी स्थान पर कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी यातायात अरुण कुमार सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर व प्रभारी निरीक्षक एलआईयू सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
#mulaqaat #etahkasganj #etahcity #etahnews
Etah, Etah | Aug 12, 2026